पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जागे जिपं सीईओ, जनपदों से कहा जनता से पैसे लें

जागे जिपं सीईओ, जनपदों से कहा जनता से पैसे लें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एकतरफ जनपद पंचायत तखतपुर के सीईओ सरकारी नोटशीट से घरों-घर नंबर प्लेट लगवाने के एवज में पैसे लेने के निर्देश जारी कर रहे हैं तो दूसरी ओर जिला पंचायत सीईओ जांच या कार्रवाई के बजाय सभी जनपदों को चेतावनी देकर छोड़ रहे हैं। इससे उनकी भूमिका भी संदेह के दायरे में है।

जनपद पंचायत तखतपुर के सीईओ हरिकृष्ण जोशी ने नियमों को मुंह चिढ़ाकर सरकारी नंबर प्लेट के एवज में जनता से पैसे वसूली के निर्देश जारी कर दिए। उन्होंने ब्लॉक के सभी सरपंचों से घरों-घर 20-20 रुपए लेने की बात कही। डीबी स्टार ने पड़ताल कर पोल खोली तो जिला पंचायत सीईओ नीरज बंसोड़ ने आनन-फानन में सभी जनपद पंचायतों को आदेश जारी किया कि इसके बदले पैसे नहीं लें, लेकिन गड़बड़ी में शामिल अधिकारी के खिलाफ जांच या कार्रवाई के नाम पर उसे नोटिस तक जारी नहीं भेजा गया। जबकि संयुक्त कलेक्टर ओपी वर्मा के नाम का इस्तेमाल कर यह निर्देश जारी हुआ था उन्होंने साफ कर दिया कि यह फर्जीवाड़ा है। इधर, अपर कलेक्टर नीलकंठ टेकाम ने कोटा एसडीएम से बातचीत कर इस गड़बड़ी को रोकने का ओदश दिया। उन्होंने इसकी जांच कराने की बात भी कही, लेकिन इसकी ओर एक कदम आगे नहीं बढ़ाया जा रहा है। सवाल है कि क्या जिपं सीईओ और जपं सीइओ की मिलीभगत से यह काम चल रहा था। कमीशन के फेर में उन्होंने ही यहां मौखिक तौर पर वसूली के निर्देश जारी किए थे।

ये है वो आदेश, अधिकारी जिसकी अनदेखी कर रहे हैं

28अगस्त 2014 को जारी नोटशीट में कलेक्टर और जिला जनगणना अधिकारी के आदेश का हवाला देकर लिखा गया है कि तखतपुर के सभी गांवों के घरों में नारायुक्त नंबर प्लेट लगवाना है। इसमें एड्स का ज्ञान बचाए जान, जो हुआ नशे का शिकार उसका उजड़ा घर परिवार, बेटी है कुल की संतान क्यों लेते हो उसकी जान, दो बूंद शक्ति पोलियों से मुक्ति बेटी है तो कल है आदि अंकित होने की बात लिखी गई है। िजम्मेदार अिधकारी इसकी खुलेआम अनदेखी कर रहे हैं। जबकि उन्होंने जांच की बात कही है।