गली-गली में गरमाया चुनाव का माहौल
नगरीयनिकाय चुनाव को लेकर नगर की राजनीति गरमा रही है। नगर पंचायत से नगर पालिका का दर्जा मिलने के बाद नगर की राजनीति में नया उत्साह है। पहले नगर पालिका चुनाव को लेकर पार्टी के दावेदार सक्रिय हैं। दूसरे चरण में होने वाले निकाय चुनाव के लिए शासन-प्रशासन ने भी पुख्ता तैयारी की है। इसके लिए नामांकन पत्र खरीदने दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
पहले दिन सात आवेदन, तीसरे दिन अध्यक्ष पार्षद पद के 11 आवेदनों की बिक्री हुई। इनमें से 10 पार्षद प्रत्याशी के 1 अध्यक्ष पद का है। इनमें वार्ड-1 से शिवनाथा कौशिक, वार्ड-3 से ज्ञान सिंह (डब्ला), विक्रम सिंह, वार्ड-4 वितेंद्र पाठक, वार्ड-5 सत्यपाल रात्रे, वार्ड-8 से विष्णु देवांगन, वार्ड-13 असरफ वनक, वार्ड-14 कमलेश्वरी कोसले, प्रमिला बंजारे ने पार्षद पद के लिए आवेदन खरीदा। अध्यक्ष पद के लिए एक फार्म ज्ञानंेद्र देवांगन ने खरीदा।
नामांकनदाखिले की शुरुआत: नामांकनदाखिले की शुरुआत तीसरे दिन से हुई। वार्ड-12 से पार्षद प्रत्याशी वर्तमान पार्षद सुरेंद्र कोसले ने निर्दलीय, वार्ड-2 से कौशिल्या साहू ने आवेदन में भाजपा प्रत्याशी होने का उल्लेख किया। वार्ड-3 सेे ज्ञान सिंह ने कांग्रेस से अपने आवेदन में कांग्रेस प्रत्याशी होने का उल्लेख किया। वार्ड-14 से सरिता कोसले ने निर्दलीय, अनिता बाई पुरेेन निर्दलीय नामांकन दाखिल किया। फार्म जमा करने वाले इस प्रत्याशी ने आवेदन में उल्लेख किया है कि यदि भाजपा से उन्हें टिकट नहीं दिया जाता है तो वे निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ेंगे।
बागी प्रत्याशियों की फौज
नामांकनरैली में कई एेसे प्रत्याशी नजर नहीं आए, जो संबंधित वार्ड से उम्मीदवारी कर रहे थे पर टिकट नहीं मिलने से नाराज हैं। अधिकतर बागी अब निर्दलीय के रूप में भाग्य अाजमाने मैदान में उतरने की तैयारी में जुट गए हैं।
रैली के बाद हुई सभा
नामांकनके बाद भाजपाइयों ने मुख्य मार्ग स्थित मैदान में सभा ली। इसमें भाजपा कार्यकर्ताओं को मेहनत करने के लिए उत्साहित किया गया। विधायक राजू क्षत्री ने कहा अब नगर को भी विकास पथ से जोड़ना है।
विधायक की अगुवाई में 15 नामांकन दाखिल
दोनों ही दलों में टिकट नहीं पाने वाले उम्मीदवार बगावत का झंडा बुलंद कर सकते हैं