तखतपुर. एक महिला ने अपने पति, सास, ससुर देवर के खिलाफ मारपीट करने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कालेज पारा निवासी 35 वर्षीय सौहद्रा बाई ने गुरुवार को थाने में पति प्यारेलाल काठले, सास नान्हे बाई, ससुर बुधराम काठले देवर वीरशक्ति पर मारपीट करने का मामला दर्ज कराया। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।