- Hindi News
- तखतपुर| किसानोंके सालभर की मेहनत से उपजी फसल खरीदने के
तखतपुर| किसानोंके सालभर की मेहनत से उपजी फसल खरीदने के
तखतपुर| किसानोंके सालभर की मेहनत से उपजी फसल खरीदने के लिए राज्य सरकार ने तैयारी कर ली है। राज्य सरकार किसानों की हितैषी है। इसीलिए उसने किसानों के लिए सरकार ने कई योजनाएं चला रखी हैं। यह बात मुख्य अतिथि विधायक राजू सिंह क्षत्री ने ग्राम पांड़ में धान खरीदी केंद्र का शुभारंभ करते हुए कही। उन्होंने कहा सरकार की योजनाओं का लाभ किसानों को मिलने लगा है। महज राजनैतिक लाभ के लिए कांग्रेसियों द्वारा किसानों को उलझाया जा रहा है। राज्य सरकार ने 11 सालों में छत्तीसगढ़ के किसानों का विश्वास जीता है। उन्होंने कहा कि पांड़ में धान खरीदी केंद्र के शुरू होने के बाद किसानों को राहत मिलेगी। वे अपनी फसल को सही दाम में बेचकर मुनाफा कमा सकेंगे। मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह का उद्देश्य है कि सभी किसानों को उनके मेहनत से उगाए फसल की सही कीमत मिले। इस अवसर पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष राजेश तंबोली, विशिष्ट अतिथि जिला महामंत्री घनश्याम कौशिक, गनियारी मण्डल अध्यक्ष विश्राम कौशिक अन्य उपस्थित थे।
अपरकलेक्टर इफ्फत आरा का जांजगीर तबादला
कोरबा | अपरकलेक्टर इफ्फत आरा का तबादला जांजगीर-चांपा जिला किया गया है। कोरबा से उनका तबादला कोरिया जिला किया गया था। अस्वस्थ्य होने के कारण तबादला आदेश में संशोधन करते हुए जांजगीर-चांपा किया गया है। उन्होंने जिला मुख्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण कर लिया है।
ग्राम पांड़ में धान खरीदी केंद्र का शुभारंभ