टैंकर चालक गिरफ्तार मालिक का पता नहीं
अनियंत्रित तेज रफ्तार टैंकर की चपेट में आने से युवक की मौत के मामले में आरोपी चालक को पुिलस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं वाहन मालिक की पतासाजी करने में पुलिस नाकाम है।
मृतक युवक का शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप कर 25 हजार मुआवजा राशि भी दी गई है। शुक्रवार की देर शाम पुराना बस स्टैंड स्थित जसवंत क्लाथ के सामने पदमपुर निवासी राकेश साहू की मौत टैंकर क्रमांक सीजी 10 आर 0806 की चपेट में आने से कुचल कर हो गई थी। पुलिस ने लाश उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मरच्युरी में रखवा दी। शनिवार की सुबह पुलिस ने पंचनामा कर युवक की लाश का पोस्टमार्टम कराया।
चालक को गिरफ्तार कर लिया है
सड़क हादसे में युवक की मौत में टैंकर चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। टैंकर को भी जब्त कर थाने में खड़ा कराया गया है। वाहन मक्कड़ पेट्रोल पंप मालिक के होने की जानकारी मिली है। परिजनों को मुआवजे के तौर पर 25 हजार की राशि दी गई है। - लालचंद मोहले, थाना प्रभारी