- Hindi News
- तखतपुर| छत्तीसगढ़चिकित्सा अधिकारी संघ ने जम्मू कश्मीर आपदा प्रबंधन कोष
तखतपुर| छत्तीसगढ़चिकित्सा अधिकारी संघ ने जम्मू कश्मीर आपदा प्रबंधन कोष
तखतपुर| छत्तीसगढ़चिकित्सा अधिकारी संघ ने जम्मू कश्मीर आपदा प्रबंधन कोष में एक दिन का वेतन देने की घोषणा संबंधी ज्ञापन लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण मंत्री अमर अग्रवाल को सौंपा। संघ के प्रांताध्यक्ष डाॅ. प्रमोद तिवारी ने बताया काश्मीर में बाढ़ से हुई तबाही के बाद प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री ने सहयोग का आहवान किया था। इसलिए संघ ने एक दिन का वेतन आपदा कोष में देने सहमति दी। साथ ही आवश्यकतानुसार अन्य सहयोग के लिए तत्पर रहने की बात कही।
एक दिन का वेतन काश्मीर के पीड़ितों को भेजा