पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तखतपुर| लोकशिक्षा केन्द्र ग्राम बेलपान के पंचायत भवन प्रांगण में

तखतपुर| लोकशिक्षा केन्द्र ग्राम बेलपान के पंचायत भवन प्रांगण में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तखतपुर| लोकशिक्षा केन्द्र ग्राम बेलपान के पंचायत भवन प्रांगण में साक्षरता दिवस प्रधानपाठक डीआर मार्को ने ध्वजारोहण किया। साक्षरता गीत प्रेरक शनिराम पोर्ते ने प्रस्तुत किया। प्रधानपाठक मार्को ने साक्षरता का महत्व बताते हुए कहा पढ़ना, लिखना पहचानना अपने आप में आत्म निर्भरता लाना है। समाज से अशिक्षा, गरीबी को दूर करना ही साक्षरता है। इस अवसर पर सुमन श्याम आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, श्रद्धा श्रीवास्तव, शिक्षक शंकर ध्रुव, हिरेंद्र मरकाम, सुरेश यादव अन्य उपस्थित थे।

कोटामें भी साक्षरता दिवस पर कार्यक्रम: विकासखंडलोकशिक्षा केंद्र ग्राम पंचायत लोक शिक्षा केंद्र में साक्षरता दिवस मनाया गया। साक्षर भारत के परियोजना अिधकारी शिवशंकर नामदेव ने बताया प्रभातफेरी, मशाल रैली, नुक्कड़ नाटक, रंगोली कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। असाक्षरों नव साक्षरों के लिए जागरुकता का संदेश देने के लिए राज्य साक्षरता मिशन अभियान के निर्देशानुसार कार्यक्रम आयोजित किए गए।,

साक्षरता दिवस पर प्रभातफेरी िनकाली गई