- Hindi News
- तखतपुर | डाॅ.भीमराव अंबेडकर ने सभी को समानता का अधिकार
तखतपुर | डाॅ.भीमराव अंबेडकर ने सभी को समानता का अधिकार
तखतपुर | डाॅ.भीमराव अंबेडकर ने सभी को समानता का अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष किया। यह बात डॉ. अंबेडकर की पुण्यतिथि पर गर्ल्स हाईस्कूल में हुई सभा में प्राचार्य एनके दुबे ने कही। व्याख्याता जितेंद्र शुक्ला, एलपी श्रीवास, मीनाज खान, रश्मी मिश्रा ने कहा डाॅ. अंबेडकर ने संविधान बनाने में अहम भूमिका निभाई। इस अवसर पर एसके पाण्डेय, केपी तिवारी, गिरधारी वैष्णव, जेडी कुजूर, सविता जायसी छात्राएं उपस्थित थीं।
डाॅ. अंबेडकर की पुण्य तिथि पर कार्यक्रम