पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तखतपुर | संस्थाके भूतपूर्व, वरिष्ठ छात्रों के अनुभव का लाभ

तखतपुर | संस्थाके भूतपूर्व, वरिष्ठ छात्रों के अनुभव का लाभ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तखतपुर | संस्थाके भूतपूर्व, वरिष्ठ छात्रों के अनुभव का लाभ उठाएं। अपना कॅरियर बनाने के लिए इन सीनियर छात्रों का मार्गदर्शन लें। यह बात जेएमपी काॅलेज में हुए छात्र मिलन समारोह में प्राचार्य डाॅ. एसएन लदेर ने कही। उन्होंने कहा सीनियर छात्रों को भी अपने साथ पढ़े हुए लोगों से एक साथ एक ही जगह पर मिलने का मौका मिला है। पूर्व छात्रा डाॅ. मीना शर्मा डाॅ. शिव पाण्डे ने मां सरस्वती वंदना स्वागत गीत प्रस्तुत किया। छात्रसंघ अध्यक्ष ने पूर्व छात्रों का स्वागत किया। पूर्व छात्रों ने कहा यहां आकर स्कूल लाइफ याद गई। छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत नाटक, कव्वाली, एकल नृत्य-गीत प्रस्तुत किए। संचालन डॉ. राजीव शर्मा, डाॅ. बसंत अंचल ने आभार प्रदर्शन छात्रसंघ प्रभारी प्रो. डीपी चंद्रवंशी ने किया। इस अवसर पर प्रियंका दिवाकर, योगेश टेकवानी, संदीप खाण्डे, विजय खूंटे, अशोक कुर्रे अन्य छात्र उपस्थित थे।

जेएमपी कॉलेज में छात्र मिलन समाराेह हुआ