पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सरकारी जमीन पर बना सरपंच का मकान टूटेगा

सरकारी जमीन पर बना सरपंच का मकान टूटेगा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्राम पंचायत बिनौरी में सरपंच ने गांव की सरकारी जमीन पर कब्जा कर मकान बनाया है। ग्रामीणों ने इस बात की शिकायत तहसीलदार व एसडीएम से की है। तहसीलदार अमित गुप्ता ने सरपंच को नोटिस जारी कर कहा है कि अितक्रमण कर बनाया गया मकान तोड़ा जाएगा।

दैनिक भास्कर ने 31 जनवरी 16 के अंक में इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद तहसीलदार ने संज्ञान लेते हुए मामले की जांच का आदेश दिया। मामले की जांच सकरी पटवारी अश्वनी सूर्यवंशी ने की। उन्होंने मौके पर जाकर जमीन की नाप जोख कर लोगों के बयान दर्ज किए। इसकी रिपोर्ट तैयार कर उन्होंने तहसीलदार को सौंपी।

ग्रामीण प्रमोद नेताम, दिनेश छात्रे, लक्ष्मण वैष्णव, अशोक, राजकुमार, कुंजराम, बसंता बाई, दुलाराम सिंह, धमेंद्र, हीराबाई ने बताया कि सरपंच के परिजन रात में मकान की रखवाली करते हंै। ग्रामीणों ने सरपंच पर धौंस दिखाने का आरोप भी लगाया है। इससे गांव में तनाव का माहौल है। सरपंच ने मकान के पास ही एक ट्यूबवेल खुदवा लिया है। इससे भी ग्रामीण नाराज हैं।

31 जनवरी 2016 में प्रकाशित खबर

अवैध कब्जा करना गलत बात नहीं है
अवैध कब्जा करना कोई गलत बात नहीं है। हर गांव में कई लोग बेजा कब्जा करते हैं। हां मैं इस मकान के बारे में कुछ भी नहीं जानता। इस पर किसने कब्जा किया है और यह मकान किसका है। ट्यूबवेल मैंने ही ग्रामीणों को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए खुदवाया है। - जगजीवन सोनवानी, सरपंच बिनौरी।

कार्रवाई के लिए सरपंच को नोटिस
मकान को सरपंच ने ही बनाया है। पहले वह मुकर रहा था बाद में स्वीकार लिया है कि मकान उसी का है। मकान सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर बनाया जा रहा है। इसे कार्रवाई कर तोड़ने सरपंच को नोटिस जारी कर दिया गया है। -अमित गुप्ता, तहसीलदार।

क्या है जांच रिपोर्ट में
पटवारी अश्वनी सूर्यवंशी ने बताया ग्राम बिनौरी में निर्मित मकान शासकीय भूमि पर बना पाया गया है। सरपंच जगजीवन सोनवानी और पूर्व उप सरपंच संतोष पोर्ते दोनों से बयान लिया गया है। जांच रिपोर्ट तहसीलदार को सांैप दी गई है।

सकरी पटवारी ने मौके पर जाकर जमीन की नाप जोख कर लोगों के बयान दर्ज किए
अवैध कब्जे की जानकारी नहीं
बिनौरी में सरपंच द्वारा अवैध कब्जा करने के संबंध में कोई जानकारी मेरे पास नहीं आई है। तहसीलदार अमित गुप्ता से बात कर ले वें वहीं इस बारे में बताएंगे। हां यदि मुझ तक जानकारी पहंुचेगी तो जरुर बताउंगा। - राजेंद्र गुप्ता, एसडीएम

खबर का असर
खबरें और भी हैं...