- Hindi News
- बोहरा समाज के धर्मगुरु के जन्म दिवस की पूर्व संध्या पर शोभायात्रा निकली
बोहरा समाज के धर्मगुरु के जन्म दिवस की पूर्व संध्या पर शोभायात्रा निकली
तखतपुर| बोहरासमाज के धर्मगुरु सैय्यदना अली कदर मुफद्दल सैफुद्दीन साहेब के जन्म दिवस की पूर्व संध्या पर शोभायात्रा निकाली गई। जो अदनान वनक के घर से शुरू होकर नगर भ्रमण के बाद बोहरा मस्जिद में खत्म हुई। शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया। एक सप्ताह पहले से हुए आनंद मेला, बच्चों-महिलाओं की प्रतियोगिताएं, सलाद सजाओ, क्विज स्पर्धाओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में मुल्ला शब्बीर कपासी, जैनुद्दीन भाई, कायम कपासी, युसुफ भारमल मोईज भारमल, सादिक कपासी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं बच्चे उपस्थित थे।