- Hindi News
- देसी कट्टा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
देसी कट्टा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
औद्योगिकजिले में अवैध हथियारों की अवैध खरीदी बिक्री जोरों से चल रही है। आज तमनार थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियार रखने वाले एक ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। इस शख्स से देसी कट्टा अौर कारतूस जब्त किया गया है।
जानकारी के अनुसार बिर्रा निवासी रामकुमार साहू पिता सुंदरलाल साहू 40 वर्ष वर्तमान में तमनार थाना क्षेत्र के ग्राम डोंगामौहा में किराए के एक कमरे में निवास कर रहा था। मुखबिरों ने पुलिस को सूचना दी कि वह अपने कमरे में देसी कट्टा और कारतूस रखा हुआ है, जिसकी इसकी सहायता से अवैध कारोबार को अंजाम देता है। सूचना पर पुलिस ने उसके कमरे में छापा मारा तो उसे रामकुमार के पास से एक देसी कट्टा और तीन कारतूस को बरामद कर लिया।
पुलिस ने उसकी जब्ती बनाकर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है। आरोपी पहले भी जेल में चार साल की सजा काट चुका है। उसने सक्ती निवासी पर जानलेवा हमला किया था, जिस पर सक्ती न्यायालय में उसे चार साल कारावास की सजा सुनाई गई थी। वह इस सजा को भुगतकर हाल ही तमनार में ड्राइवरी का काम शुरू किया था।