- Hindi News
- मुख्यमंत्री सकते हैं 13 को, तैयारी कुछ नहीं
मुख्यमंत्री सकते हैं 13 को, तैयारी कुछ नहीं
तमनार| सीएमडॉ. रमन सिंह 13 दिसंबर को तमनार ब्लाक में नवनिर्मित कालेज भवन का लोकार्पण करेंगे। साथ ही वे अघरिया समाज के महासभा को संबोधित करेंगे। मिली जानकारी के अनुसार डॉ. रमन सिंह लगभग 12 बजे हेलिकाप्टर से उतरकर करण भवन तमनार पहुंचेंगे। इसके बाद कालेज भवन का लोकार्पण एवं अघरिया समाज महासभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम तय होने के बावजूद जिले के अधिकारी अभी तक सुस्त नजर रहे है। जिस रास्ते से मुख्यमंत्री काफिला जाना है, वह सड़क जर्जर है। इसमें मात्र गड्ढे ही गड्ढे नजर रहे हैं।
कार्यक्रम में सैकड़ो कार्यकर्ता के आने की संभावना है, परंतु कार्यक्रम स्थल पर किसी प्रकार का चाक चौबंद व्यवस्था नजर नहीं रही है।