पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भारतमाता की आरती की गई

भारतमाता की आरती की गई

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तमनार| राष्ट्रीयस्वयं सेवक संघ तमनार द्वारा आयोजित भारत माता सामूहिक आरती में 61 पंचायत 116 गांव के 10 हजार 683 लोगों ने एक साथ आरती की। आरएसएस के संभाग जिला एवं खंड कार्यवाह ने इस आयोजन के लिए गांव-गांव में प्रचार प्रसार किया था। ऐसे में आरती में बच्चों युवा महिलाओं ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और मातृभूमि के प्रति अगाध आस्था श्रद्धा के साथ संस्कारवान बनने क्षेत्र को नशामुक्त स्वच्छ बनाने के लिए संकल्पित हुए। खंड कार्यवाह भयभंजन बेहरा ने बताया कि इस आयोजन में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ कार्यकर्ता, वरिष्ठ नागरिकों, महिला मंडलो, युवा मंडलो, धार्मिक सामाजिक कार्यकर्ताओं जन प्रतिनिधियों का योगदान रहा।



आरएसएस द्वारा 15 फरवरी को तमनार में राष्ट्रीय विचारों का आदान- प्रदान करने के लिए युवा व्यवसायी कृषक कर्मचारी शिविर आयोजित किया जाएगा।