150 मवेशियों को लगाया गया टीका
तमनार| ओपीजिंदल समाज कल्याण समिति, जिंदल पॉवर लिमिटेड तमनार ने अपने अंगीकृत ग्रामों में निवासरत ग्रामीणों के लिए रोडोपाली में पशु टीकाकरण एवं चिकित्सा शिविर लगाया। इसमें 150 मवेशियों को विशेषज्ञों ने टीका लगाए। शिविर का आयोजन पशुधन विकास विभाग तमनार के संयुक्त तत्वावधान में किया गया, जिसका पहला आयोजन ग्राम रोड़ोपाली में किया गया। जेपीएल के विभागाध्यक्ष अल्बर्ट डेविड पीटर ने बताया कि 9 रोडोपाली , 10 को कोसमपाली, 11 को कुंजेमुरा, 12 को महलोई, 13 को बुड़िया 15 एवं 16 को गोढ़ी, छर्राटांगर में शिविर लगाए जाएंगे। शिविर का उद्घाटन विधायक सुनीती राठिया ने किया। डॉ. जेएल कुशवाहा एवं डॉ. बीपी सिदार ने विभिन्न सीजनल पशु के बीमारियों की जानकारी दी।