देसी कट्टा कारतूस सहित एक गिरफ्तार
रायगढ़| तमनारथाना क्षेत्र में पुलिस ने एक ड्राइवर से देसी कट्टा अौर कारतूस की जब्ती बनाई है। बिर्रा निवासी ड्राइवर रामकुमार साहू पिता सुंदरलाल साहू 40 वर्ष ग्राम डोंगामौहा में किराए के एक कमरे में निवास कर रहा था। मुखबिरों ने पुलिस को सूचना दी कि वह अपने कमरे में देसी कट्टा और कारतूस रखा हुआ है, जिसकी इसकी सहायता से अवैध कारोबार को अंजाम देता है। पुलिस ने छापा मारकर रामकुमार के पास से एक देसी कट्टा और तीन कारतूस को बरामद किया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है।