- Hindi News
- आठ माह से गायब है विवाहिता पिता की गुहार पर मामला दर्ज
आठ माह से गायब है विवाहिता पिता की गुहार पर मामला दर्ज
भास्कर न्यूज | अंबागढ़ चौकी
एकविवाहिता पिछले आठ माह से गायब है। पिता पुलिस का चक्कर लगा रहा है पर उसे अब तक अपनी पुत्री नहीं मिल पाई है। मामला ब्लाक के सोनोली गांव का है। आशंका है की पुत्री को उसके ससुराल वालों ने ही प्रताडि़त कर गायब करा दिया है।
पुत्री को वापस दिलाने पिता ने पुलिस से न्याय की फरियाद की है। सोनोली निवासी राम्हुराम पिता मंशाराम गोंड ने बताया की उसकी पुत्री सुमित्रा का विवाह अप्रैल 2013 में मोहला ब्लाक के पेंदाकोडो निवासी सुरेश पिता वादीराम उइके के साथ सामाजिक रीति रिवाज से हुआ था। पिता का आरोप है विवाह के बाद से ही सुमित्रा को दहेज के नाम पर ससुराल में प्रताडि़त किया जाता रहा। तंग आकर दो-तीन बार ससुराल पक्ष की शिकायत लेकर मायके गई थी। मायके वालों ने सुमित्रा के ससुराल पहुंचकर परिवार वालों को समझाबुझाकर बेटी को वापस उसके ससुराल में छोड़ दिया था। सुमित्रा जनवरी से गायब है। गायब होने की सूचना हाल ही में दी गई है।
एसपी तक पहुंचे तब गुमशुदगी दर्ज
राम्हुरामने बताया कि उसकी गुमशुदा पुत्री ससुराल पक्ष द्वारा दिए गए प्रताडऩा की शिकायत को मोहला चिल्हाटी पुलिस सुनने को तैयार नहीं थी। एसपी से मिलने के बाद ही दोनों थानों की पुलिस ने उनसे आवेदन लिया और पावती दी। अब जाकर कार्रवाई शुरू हुई है। डीएसपी जुनास बड़ा ने बताया कि मोहला थाने में सुमित्रा का गुम इंसान की रिपोर्ट दर्ज है।