- Hindi News
- चुनाव को लेकर चौकी छुरिया में कार्यकर्ता सम्मेलन आज
चुनाव को लेकर चौकी-छुरिया में कार्यकर्ता सम्मेलन आज
अंबागढ़ चौकी/ छुरिया| नगरीयनिकाय चुनाव को लेकर दोनों ब्लाकों में तैयारी शुरू हो गई है। नगर पंचायत में अध्यक्ष का पद आरक्षण होने के साथ ही नगरीय निकाय चुनाव की सक्रियता बढ़ गई है। दावेदार भी अब अपने-अपने नेताओं के पास जाकर अपनी दावेदारी मजबूत करने में लगे हुए है। अंबागढ़ चौकी और छुरिया में १९ सितंबर को कार्यकर्ता सम्म्ेालन रखा गया है। इस सम्मेलन में सांसद अभिषेक सिंह, पूर्व सांसद मधुसूदन यादव, अशोक शर्मा, खूबचंद पारख, लीलाराम भोजवानी, जिला अध्यक्ष भरत वर्मा, सचिन बघेल, रविंद्र वैष्णव अन्य नेता मौजूद रहेंंगे।