बच्चों की प्रस्तुित को लोगों ने सराहा
वेसलियनइंग्लिश मीडियम हाईस्कूल के वार्षिकोत्सव में विद्यार्थियों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति से नागरिकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। स्नेह सम्मेलन में नर्सरी, प्री प्राइमरी एवं प्राइमरी के छात्र छात्राओं की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को इतना प्रभावित किया कि वे समारोह में समापन तक कार्यक्रम से बंधे रहे।
वार्षिक पदक वितरण एवं स्नेह सम्मेलन गत दिनों संस्था के प्रबंधक माइकल मसीह के मुख्य आतिथ्य, प्राचार्य स्मृति लाल की अध्यक्षता एवं नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी के विशेष आतिथ्य में संपन्न हुआ। संस्था की प्राचार्य श्रीमती लाल ने संस्था की वर्ष भर की उपलब्धियों को सामने रखते हुए पालकों अभिभावकों को भविष्य की कार्य योजनाओं से अवगत कराया। स्नेह सम्म्मेलन में नर्सरी, प्री प्राइमरी एवं प्राइमरी ने प्रस्तुति दी।
मेघावी छात्रों का सम्मान
वार्षिकपदक वितरण समारोह में प्रबंधन ने वर्ष 2013-14 के मेघावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया। पुरस्कृत होने वाले विद्यार्थियों में नर्सरी रिसिका नेताम, पंकज साहू, प्रज्ञा नंदेश्वर, केजी वन में शरिया शिरान लाल, खुशी साहू, नमन झा, अंशवीर भाटिया, केजी टू- स्मृति अनिल मानिकपुरी, हिमांशु जैन, क्लास वन पल्लव मिलीन्द, जतिन लहरे, क्लास टू- साहिल कोर्राम, आस्था खंडेलवाल, क्लास थ्री वरद खंडेलवाल, संस्कार गुप्ता, क्लास फोर श्रेया रामटेके, अशफिया नाज, क्लास फाइव जतिन साहू, स्वाति यादव, क्लास 6 मुस्कान जैन, राहुल कोर्रामे, क्लास 7 साक्षी देशमुख, सुनिधि कवर, क्लास 8 कुसुमलता यादव, कृति जैन क्लास 9 में सिमरन भाटिया, सौम्या देवागन, क्लास 1० में अनामिका उमरिया, मुस्कान कोसरिया आदि शामिल थे। लाल एवं विशाल तिग्गा को पुरस्कृत किया गया।