पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आईएएस के विरुद्ध वकीलों ने किया काम का बहिष्कार

आईएएस के विरुद्ध वकीलों ने किया काम का बहिष्कार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रभारीतहसीलदार आईएएस नम्रता गांधी द्वारा नगर के एक अधिवक्ता के साथ दुर्व्यवहार एवं धमकी देने के मामले में बुधवार को स्थानीय वकीलों ने आज न्यायालयीन कार्य का बहिष्कार किया, जिससे न्यायालय एवं तहसील में कार्य लेकर आए पक्षकार परेशान एवं भटकते नजर आए। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी है कि जब तक तहसीलदार उनसे क्षमायाचना नहीं करेंगी तब तक वे राजस्व न्यायालय के कार्यों का बहिष्कार जारी रखेंगे।

स्थानीय न्यायालय में विधि व्यवसाय करने वाले अधिवक्ता हितेष मालेकर की शिकायत है की प्रभारी तहसीलदार आईएएस नम्रता गांधी ने उनसे दुर्व्यवहार किया है और लाइसेंस निरस्त कराने तथा जेल भेजने की धमकी दी है। श्री मालेकर का आरोप है की सुश्री गांधी उन्हें अनुसूचित जाति वर्ग के कारण अपमानित एवं प्रताड़ित कर रही हैं।

इस दौरान अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष दिलीप वर्मा, मनराखन साहू, कादिर सिद्धीकी, निखिल झा, मोहन पटेल, जितेन्द्र मेश्राम, सतीष मेश्राम, रफीक खान, अशोक पांडे, धनंजय पांडे, दारासिंह साहू, दीनदयाल साहू, कमल टेकाम, फणेंद्र भारद्वाज, दिलीप भारद्वाज, इमीरेज कुरैशी सहित बडी संख्या में अधिवक्तागण उपस्थित थे। इधर प्रभारी तहसीलदार आईएएस नम्रता गांधी ने दुर्व्यवहार, प्रताडऩा तथा धमकी के आरोपों को खारिज किया है। प्रभारी थाना प्रभारी बीएल पटेल ने कहा की शिकायत मिली है वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

थाने में शिकायत कर जुर्म दर्ज करने की मांग

अधिवक्ताश्री मालेकर की शिकायत पर तहसील बार काउंसिल से जुडे़ वकीलों ने आज न्यायालयीन कार्यों का बहिष्कार करते हुए अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हड़ताल किया, जिससे बुधवार को राजस्व एवं प्रथम श्रेणी न्यायालय में पक्षकार परेशान रहे। अधिवक्ता संघ ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर प्रताड़ित किए गए अधिवक्ता से माफी मांगने तथा थाने में शिकायत कर तहसीलदार सुश्री गांधी के खिलाफ जुर्म दर्ज करने मांग की है।

वकीलों ने एकजुट होकर प्रभारी तहसीलदार के खिलाफ की शिकायत।