पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हादसे मंे बाइक पर सवार तीन हुए घायल

हादसे मंे बाइक पर सवार तीन हुए घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चिल्हाटीऔर अंबागढ़ चौकी के बीच स्थित भड़सेना में मंगलवार की शाम चार बजे दो बाइक की सीधी टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन लोग घायल हैं। एक ही बाइक में सवार दो लोगों को ज्यादा चोटें आई हैं। चौकी पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर धारा 279, 337 का मामला दर्ज किया है।

गंभीर रूप से घायल दो लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है जबकि एक घायल का उपचार अंबागढ़ चौकी के सामुदायिकस्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। महाराष्ट्र निवासी कीर्तन मंडावी पिता जगन सिंह बाइक एमएच31सी-2339 में सवार होकर चिल्हाटी से चौकी की ओर रहा था। जबकि केथालडबरी निवासी सुनील पिता लक्ष्मण कुरेटी और प्रताप पिता जीवन यादव बाइक सीजी08एमए-4487 के सवार होकर चौकी से अपने गांव जा रहे थे। भड़सेना के पास दोनों बाइक में सीधी भिड़ंत हो गई। इस हादसे में सुनील और प्रताप को गंभीर चोटें आई हैं। उनके सिर में चोट आना बताया गया है। दोनों की हालत को गंभीर देखते हुए उन्हें तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया। जबकि कीर्तन की हालत ठीक बताई गई है।

सीधी टक्कर