- Hindi News
- जवाब देने के डर से ग्राम सभा में शामिल नहीं हुए पंचायत प्रतिनिधि
जवाब देने के डर से ग्राम सभा में शामिल नहीं हुए पंचायत प्रतिनिधि
मोहलाब्लाक के वासड़ी में शनिवार को ग्राम सभा में उस समय हास्यापद स्थिति निर्मित हो गई। जब ग्रामीणों के सवाल-जवाब एवं उनसे आखें मिलाने के लिए कोई पंचायत प्रतिनिधि ग्राम सभा में उपस्थित नहीं हुआ। सरपंच, उपसरपंच एवं पंचों का इंतजार करते थक चुके ग्रामीणों को मजबूरन ग्राम सभा स्थागित करनी पड़ गई। बताया जाता है कि इस ग्राम सभा में पंचायत प्रतिनिधियों को आय-व्यय का ब्यौेरा देना था।
मोहला ब्लाक के वासड़ी निवासी पटेल दयाराम, बिसराम, हिरामन, चन्द्रप्रकाश, पंचराम, श्यामलाल, बाबुलाल, जोहारीराम, रामबिलास, हरेन्द्र, संतोष, भगतराम, रामजीलाल, सीताराम, प्रभुराम, निरंजनलाल, दशरथ, किशन, खोरबाहरिन आदि ग्रामीणो ने बताया की शनिवार को ग्राम पंचायत भवन में ग्राम सभा का आयोजन किया गया था। इस बैठक में सरपंच, उपसरपंच सहित अन्य पंचायत प्रतिनिधियों को ग्राम पंचायत अंर्तगत हुए समस्त विकास कार्यों के आय-व्यय का ब्यौरा देना था। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम सभा में हिसाब देने के डर से वासड़ी ग्राम पंचायत का कोई भी प्रतिनिधि बैठक में शामिल नहीं हुआ। आखिरकार घंटों इंतजार के बाद ग्राम सभा स्थगित करनी पड़ी। ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले भी 20 अगस्त को ग्राम सभा में रखी गई थी। इस बैठक में भी मतदाता पुनरीक्षण की कार्रवाई मोहला ब्लाक मुख्यालय जाने का बहाना बताकर कोई भी प्रतिनिधि ग्राम सभा में शामिल नहीं हुआ।
वासड़ी पंचायत में हुई लाखों की गड़बड़ी
शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि वासड़ी ग्राम पंचायत अंर्तगत हुए विभिन्न निर्माण कार्यों एवं उसके भुगतान में लाखों की गड़बडि़यां की गई हैं। ग्रामीण इसका जवाब पंचायत प्रतिनिधियों से मांग रहे है पर वे लोगों के आरोपों का सामना करने एवं सवालों का जवाब देने की जगह ग्राम सभा में ही नहीं रहे हैं। ग्रामीणों ने इस मामले में जवाबदार प्रतिनिधियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मोहला जनपद पंचायत के सीईओ जीएस ठाकुर ने शिकायत की पुष्टि करते हुए मामले को जांच में बताया। इस तरह एक-एक बातें खुलीं।