पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घोषणा से पहले ही सूची लीक

घोषणा से पहले ही सूची लीक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरपंचायत के 15 वार्डों के लिए भाजपा प्रत्याशियों की सूची लीक हो जाने से नगर की सियासत गरमा गई है। अधिकृत घोषणा से पहले वरिष्ठ नेताओं के हस्ताक्षर वाली चयन सूची के सार्वजनिक हो जाने से टिकट की दौड़ में शामिल दावेदारों के मध्य टकराहट एवं आरोप प्रत्यारोप शुरू हो गया है।

नगरीय निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस भाजपा ने अभी तक अपने-अपने प्रत्याशियों की अधिकृत घोषणा नहीं की है। भाजपा मंडल अध्यक्ष सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के हस्ताक्षर वाली इस सूची में वार्ड 1 में लता मंडावी, वार्ड 2 से डॉ.बिरेंद्र मेश्राम, 3 से दीनदयाल साहू, 4 से ईश्वरी धुर्वे, वार्ड 5 से सुधीर शुक्ला, 6 से ईशर मंडावी, वार्ड 7 से कौशल्या यादव, वार्ड 8 से बिसन कुंभकार, 9 से माया बाजपेई, वार्ड 10 से सुशीला रावटे, 11 से कन्हैया पटेल, 12 से लीला पटेल, 13 से बाबूलाल निषाद, 14 से मुकेश अग्रवाल, वार्ड 15 से पवन गुप्ता के नाम शामिल है। मामले में मंडल भाजपा अध्यक्ष ढालसिंह कौशिक का कहना है कि सूची संभाग स्तर से जारी होगी। यह अफवाह है।