पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सूमो से बाइक दो कारों को टक्कर

सूमो से बाइक दो कारों को टक्कर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{बनारस चौक पर हादसा हुआ {सूमो छोड़कर ड्राइवर फरार हो गया

अंबिकापुर.शनिवारकी शाम को बनारस चौक के पास तेज रफ्तार सूमो ने एक बाइक सवार को टक्कर मारते हुए वैन कार को टक्कर मार दी। हादसे से चौक में अफरा-तफरी मच गई। कई राहगीर बाल-बाल बच गए। ड्राइवर सूमो को छोड़कर फरार हो गया। हादसे में बाइक चालक वैन में सवार एक महिला घायल हो गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के कारण चौक में काफी समय आवागमन प्रभावित रहा। पुलिस ने सूमो सहित तीनों वाहनों को जब्त कर लिया है।

जानकारी के अनुसार गांधीनगर निवासी धरम साय सिंचाई विभाग में लिपिक हैं। देर शाम को शहर से बाइक में वापस घर लौट रहे थे। वे बनारस चौक के पास पहुंचे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में रहे सूमो क्रमांक सीजी 15 सीएस-8308 के ड्राइवर ने तेज टक्कर मार दी। वे सड़क किनारे फेंका गए। बाइक को टक्कर मारने के बाद सूमो ने मारूति वैन क्रमांक सीजी 15 बी-4859 कार क्रमांक सीजी 15 बी-3366 को भी तेज टक्कर मारा। कार सड़क किनारे खड़ी थी। उसमें कोई नहीं था जबकि मारूति वैन में सवार एक महिला घायल हो गई। हादसे के बाद ड्राइवर सूमो को छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। धरम साय को पैर में चोट आई थी। पुलिस तीनों वाहनों को जब्त कर सूमो के ड्राइवर की पतासाजी कर रही है।

बाल-बाल बचे राहगीर

हादसे में उधर से गुजर रहे अन्य राहगीर बाल-बाल बच गए। तेज टक्कर से वैन सड़क किनारे रखे गए गिट्टी के ढेर पर उलट गई थी, वहीं कार के पीछे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। हादसे के कारण चौक में काफी समय वाहनों का आवागमन प्रभावित रहा। पुलिस द्वारा तीनों वाहनों को खींच कर घटना स्थल से हटाए जाने के बाद आवागमन बहाल हुआ।

अंबेडकर चौक पर इसी वाहन ने मारी टक्कर हादसे में क्षतिग्रस्त हुई एक कार