पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कोणार्क बिल्डर को मिला बेस्ट अचीवर्स अवार्ड

कोणार्क बिल्डर को मिला बेस्ट अचीवर्स अवार्ड

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अंबिकापुर. जिलेके कोणार्क बिल्डर्स को बेहतर कार्यों एवं गुणवत्तापरक सुविधाओं के लिए रियल एस्टेट बेस्ट अचीवर्स अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार कोणार्क बिल्डर्स के संचालक सुधीर सिंह को रायपुर के वीडब्ल्यू केनयॉन होटल मेंं आयोजित समारोह में विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल के द्वारा प्रदान किया गया। इस मौके पर केबिनेट मंत्री अजय चंद्राकर, सांसद अभिषेक सिंह एवं रायपुर के मेयर प्रमोद दुबे विशेष रूप से उपस्थित थे। मेरी प्रापर्टी रियल एस्टेट अचीवर्स अवार्ड के इस सर्वे में छत्तीसगढ़ के सभी शासकीय एवं निजी हाउसिंग कालोनियों को शामिल किया गया है। कोणार्क बिल्डर अंबिकापुर सर्वे में चयनित 32 बिल्डरों में शामिल था।