- Hindi News
- खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने किया होटलों का निरीक्षण
खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने किया होटलों का निरीक्षण
जिलेके खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रकाश कुमार भारद्वाज एवं रामानुजगंज के खाद्य निरीक्षक एनके राठौर द्वारा संयुक्त टीम गठित कर रामानुजगंज में होटलों, गोदामों, ठेलों एवं अन्य खाद्य कारोबार का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने खाद्य वस्तुओं को ढंक कर रखने एवं परिसर की स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि लाइसेंस पंजीयन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 4 अगस्त कर दी गई है। उन्होंने सभी खाद्य कारोबारियों को अपने कारोबार का लाइसेंस पंजीयन अनिवार्य रूप से कराने को कहा है। उन्होंने बताया है कि जिले में 4 फरवरी तक कुल 150 कारोबारियों का पंजीयन किया जा चुका है।
उत्कृष्टस्काउट के रूप में राज्यपाल से सम्मानित हुए महेश्वर
अंबिकापुर. नगरके सिद्धार्थ स्कूल में बारहवीं कक्षा के छात्र महेश्वर तिवारी को उत्कृष्ट स्काउट का पुरस्कार राज्यपाल द्वारा प्रदान किया गया। संस्था के प्राचार्य सीपी सिंह ने छात्र को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।