पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राजमार्ग के डिवाइडर से बढ़ी परेशानी

राजमार्ग के डिवाइडर से बढ़ी परेशानी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित किए जाने के बाद भी कटघोरा शहर के तीनों दिशाओं में बनाए गए डिवाडर को अब तक नहीं हटाया गया है। इस वजह से जहां दुर्घटनाएं बढ़ रही है। वहीं व्यापारियों को भी अनेक तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

लोक निर्माण विभाग की लापरवाही के कारण प्रतिदिन डिवाइडर से टकराकर लोग घायल हो रहे हैं। पहले भी यहां के लोग व्यापारी इसे हटाने की मांग को लेकर आंदोलन कर चुके हैं। राजधानी रायपुर, रायगढ़, अंबिकापुर से आने-जाने वाली बड़ी गाड़ियां शहर के भीतर से होकर गुजर रही है। उत्तर प्रदेश की गाड़ियां भी इसी मार्ग से दिन-रात गुजरती है। अक्सर डिवाडर के कारण बड़ी गाड़ियां टकराकर दुर्घटना का शिकार होती हैं। ज्यादातर गाड़ियां तो डिवाडर तोड़कर सड़क जाम कर देती है। क्रेन से घंटों बाद इसे हटाया जाता है। वैसे भी पहले से ही यहां की सड़क काफी संकरी है। दोनों ओर व्यवसायिक प्रतिष्ठान है। इसलिए जान-माल का खतरा हमेशा बना रहता है।

डिवाडर के कारण दुर्घटनाग्रस्त ट्रक।