पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • झेराडीह पंचायत में फर्जी मतदान कराने का आरोप

झेराडीह पंचायत में फर्जी मतदान कराने का आरोप

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अंबिकापुर. ग्रामपंचायत झेराडीह के ग्रामीणों ने पंचायत चुनाव में फर्जी मतदान का आरोप लगाते हुए चुनाव को निरस्त कर दोबारा मतदान कराने की मांग की है। मामले को लेकर शनिवार को दर्जनभर ग्रामीण कलेक्टर से शिकायत करने कलेक्टोरेट आए थे। उन्होंने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने बताया है कि पिछले दिनों झेराडीह पंचायत में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान फर्जी मतदान कराया गया है। मतदाता सूची में कई ऐसे मतदाताओं का नाम जोड़ा गया है जिनकी काफी पहले मृत्यू हो चुकी है। कई नाम ऐसे हैं जो गांव में रहते नहीं है। ऐसे मतदाताओं के नाम पर वोटिंग हुई है। उन्होंने निर्वाचित सरपंच पर गलत तरीके से चुनाव जीतने का आरोप लगाया है। ज्ञापन सौंपने वालों में धीरेंद्र शर्मा, विश्वनाथ गिरी, पुनित कुमार, बृजमोहन, चंद्रदेव, अशोक कुमार, सनदीप सहित अन्य ग्रामीण शामिल थे।