- Hindi News
- विद्यार्थियों को विशेष कोचिंग 9 से 28 फरवरी तक
विद्यार्थियों को विशेष कोचिंग 9 से 28 फरवरी तक
अंबिकापुर. राष्ट्रीयमाध्यमिक शिक्षा अभियान के अंतर्गत शैक्षिक गुणवत्ता सुधार हेतु कक्षा नवमीं के ऐसे विद्यार्थी जिन्हंे अंग्रेजी, गणित एवं विज्ञान में डी और ग्रेड प्राप्त हुआ है, उन्हें बेसलाइन सर्वेक्षण के आधार पर विशेष कोचिंग दी जाएगी। विशेष कोचिंग 9 से 28 फरवरी तक संबंधित स्कूल में विद्यालय अवधि के बाद एवं अवकाश के दिनों में आयोजित की जाएगी।
जिला शिक्षा अधिकारी आरपी आदित्य ने बताया है कि कोचिंग के प्रथम 10 कालखण्ड का उपयोग बेसलाइन सर्वे के प्रश्नपत्र से विषय बिन्दुओं को शामिल कर शिक्षण योजना तथा विद्यार्थियों के लिए नोट्स तथा अभ्यास प्रश्न कराए जाएंगे एवं शेष 10 कालखण्डों में कक्षा नवमीं के कठिन विषय बिन्दुओं पर शिक्षण योजना एवं विद्यार्थियों के लिए नोट्स एवं अभ्यास प्रश्न तैयार कराया जाएगा। उन्होंने बताया है कि प्रत्येक 10 दिवस का शिक्षण कार्य पूर्ण होने के बाद विद्यार्थियों का टेस्ट लिया जाएगा तथा विशेष बिन्दुओं पर फीडबैक लिया जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया है कि ऐसे विद्यालय जहां विषय शिक्षक उपलब्ध हैं तथा डी और ग्रेड प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की संख्या अत्याधिक है। ऐसे विद्यालयों में विद्यालय के प्राचार्यो को विषय शिक्षकों के विशेष अध्यापन कक्षाएं लगाने एवं विद्यार्थियों के विषय से संबंधित कठिनाईयों को चिन्हांकित कर उन्हें नोट्स तथा अभ्यास प्रश्न कराकर पुनः फीडबैक दिए जाने को कहा गया है।