- Hindi News
- शहर को नशामुक्त करने पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
शहर को नशामुक्त करने पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
लोगों से अभियान से जुड़ने की अपील
भास्करन्यूज|अंबिकापुर
शहरको नशा मुक्त बनाने पुलिस ने शनिवार को नशे के गढ़ सहित सेंट्रल जेल में नशे के खिलाफ नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जन जागरूकता अभियान चलाया। नाटक मंडली के कलाकारों ने नशा नाश की जड़ विषय पर आधारित नाटक एवं गीतोंे का मंचन कर लोगों से नशा छोड़ने की अपील की। पुलिस द्वारा नाटक मंडली के कलाकारों के साथ सेंट्रल जेल, सत्तीपारा एवं खालपारा में कार्यक्रम आयोजित कर लोगों से अभियान से जुड़ने की अपील की गई।
एसपी संुदरराज पी के निर्देश पर पुलिस ने शहर काे नशामुक्त करने नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया है। कार्यक्रम की शुरूआत शनिवार को सेंट्रल जेल से की गई। सीएसपी आशुतोष सिंह एवं जेल अधीक्षक एनके टोप्पो की उपस्थिति में मदारी आर्ट के कलाकारों ने कैदियों के बीच नशे से होने वाले नुकसान पर नाटक के जरिए जानकारी दी। इसके बाद सत्तीपारा दीवान तालाब एवं खालपारा में कार्यक्रम हुआ। सत्तीपारा कार्यक्रम में वार्ड पार्षद अनुराधा गोस्वामी भी उपस्थित थीं। उन्होंने लोगों से नशे से दूर होने की अपील की। श्रीमती गोस्वामी ने कहा कि इसकी शुरूआत घर से होनी चाहिए। महिलाएं इसके लिए पहल करें और अपने परिवार को नशे से होने वाले नुकसान से बचाने पहल करें। सीएसपी आशुतोष सिंह ने कहा कि नशा समाज एवं परिवार के लिए कलंक है। इससे परिवार समाज बर्बाद हो जाता है। नशा समाज के विकास में बहुत बड़ी बाधा है। इससे कई तरह के अपराध हो रहे हैं। खालपारा में आयोजित कार्यक्रम में एडिशनल एसपी वेदव्रत सिरमौर, पार्षद आलोक दुबे सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं नागरिक उपस्थित थे।
श्री सिंह ने कहा कि लोग अपने परिवार एवं आस-पास के परिवेश में इसके लिए पहल करें। नशे के आदी व्यक्ति की काउंसिलिंग कराएं। उसे समझाएं। इसमें पुलिस भी मदद करेगी। यदि कोई नशे के कारोबार से जुड़ता है तो पुलिस को सूचना दें पुलिस ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। गौरतलब है कि सत्तीपारा एवं खालपारा को नशे के गढ़ के रुप में जाना जाता है। यहां से ब्राउन शुगर एवं गांजे के कारोबार की शिकायतें हैं। दोनों क्षेत्रों से पिछले कुछ सालों में दर्जनों प्रकरण दर्ज हो चुके हैं। लगातार कार्रवाई से इस पर कुछ अंकुश तो लगा है लेकिन अभी भी गुपचुप तरीके से इसके कारोबार से कुछ अपराधी किस्म के लोग जुड़े हुए हैं। इसी को लेकर पुलिस द्वारा जागरूता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का संचालन एएसआई अभय तिवारी ने किया।
सेंट्रल जेल में नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति देते कलाकार कार्यक्रम देखते जेल के बंदी