पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हाईकोर्ट के न्यायाधीश ने किया न्यायालयों का निरीक्षण

हाईकोर्ट के न्यायाधीश ने किया न्यायालयों का निरीक्षण

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अंबिकापुर. हाईकोर्टके जस्टिस एवं सरगुजा, सूरजपुर कोरिया जिले के प्रभारी पोर्टफोलियो जज प्रीतिन्कर दिवाकर ने शनिवार को जिला सत्र न्यायालय का औचक निरीक्षण कर यहां की कार्रवाई की जानकारी ली। श्री दिवाकर ने इस दौरान वकीलों एवं न्यायालयीन कर्मचारियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी।

जस्टिस श्री दिवाकर शनिवार सुबह जिला न्यायालय पहंुचेे। उन्हाेंने घूम-घूमकर सभी कोर्ट की कार्रवाई देखी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वकीलों एवं यहां के कर्मचारियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानी। श्री दिवाकर ने कहा कि अंबिकापुर न्यायालय के अधिकारी, कर्मचारी एवं वकीलों के बीच अच्छा सामंजस्य है। यह देखकर उन्हें अच्छा लगा। इस मौके पर जिला न्यायालय के अधिवक्ताओं ने उनका स्वागत किया। नगर के अधिवक्ताओं की ओर से उन्हें एक हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन सौंपा गया। इसमें वकीलों ने जिला न्यायालय के मेनगेट के बाहर दुकानें एवं गुमटी लगाने से आवागमन में हो रही परेशानी का जिक्र किया है। इसके साथ ही उन्होंने कोर्ट परिसर में लगे पेड़ों को कोर्ट मैनेजर द्वारा बगैर किसी अनुमति के कटवाने के मामले की भी शिकायत की। ज्ञापन सौंपने वालों में अधिवक्ता अशोक दुबे, बेला कुशवाहा, कमरूद्दीन अंसारी, जितेंद्र श्रीवास्तव, विवेक प्रजापति आदि शामिल थे।

प्रीतिन्कर दिवाकर