महिला ने फांसी लगाई
महिला ने फांसी लगाई
अंबिकापुर| दरिमाथाना अंतर्गत ग्राम कंठी में एक महिला ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि ग्राम कंठी निवासी सुनीता 24 वर्ष की हरिशचंद से कुछ साल पहले शादी हुई थी। शादी के बाद वह परेशान रहती थी। इसी दौरान रात में उसने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।