हितग्राही चयन समिति की बैठक 11 फरवरी को
हितग्राही चयन समिति की बैठक 11 फरवरी को
अंबिकापुर| अनुसूचितजाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग, सफाई कामगार एवं अल्पसंख्यक वर्ग हेतु संचालित योजनाओं में निगम से प्राप्त लक्ष्य अनुसार हितग्राहियों से प्राप्त आवेदन पत्रों के चयन हेतु चयन समिति की बैठक 11 फरवरी को सुबह 11 बजे कलेक्टोरेट सभाकक्ष में बुलाई गई है।
13से 18 फरवरी तक
बंद रहेगी गन्ना खरीदी
अंबिकापुर| मांमहामाया सहकारी शक्कर कारखाना मर्यादित केरता के अनुसार सामान्य सफाई के लिए शक्कर कारखाने में गन्ना खरीदी 13 फरवरी शाम 4 बजे से 18 फरवरी सुबह 8 बजे तक बंद रहेगी। दोबारा गन्ना खरीदी 18 फरवरी को प्रातः 8 बजे से प्रारंभ होगी।