पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गुतुरमा के पास बस की टक्कर से ग्रामीण की मौत

गुतुरमा के पास बस की टक्कर से ग्रामीण की मौत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुतुरमा के पास बस की टक्कर से ग्रामीण की मौत

अंबिकापुर | सोमवारको सीतापुर से लगे एनएच में ग्राम गुतुरमा के पास बस की टक्कर से एक ग्रामीण की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि ग्राम उलकिया निवासी जगत राम पिता जगुआ राम 65 वर्ष सोमवार को सुबह पैदल गुतुरमा बाजार जा रहा था। इसी दौरान गुतुरमा के पास सामने से रही बस क्रमांक सीजी 15 एबी-0204 के चालक ने लापरवाही पूर्वक चलाते हुए टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। आस-पास के लोगों द्वारा उसे संजीवनी एंबुलेंस सीतापुर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है।