- Hindi News
- जान से मारने की धमकी देने के मामले में कार्रवाई की मांग, एसपी से शिकायत
जान से मारने की धमकी देने के मामले में कार्रवाई की मांग, एसपी से शिकायत
अंबिकापुर| उदयपुरथानांतर्गत ग्राम मनोहरपुर में एक महिला के साथ छेड़छाड़ करने के मामले के आरोपी द्वारा महिला और उसके पति को जान से मारने की धमकी देने के मामले की शिकायत एसपी से करते हुए कार्रवाई की मांग की गई है। महिला की ओर से एसपी को दिए गए हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन में बताया गया कि चार फरवरी को गांव के विरेंद्र सिंह द्वारा सूनेपन का फायदा उठाकर छेड़छाड़ की गई थी। शिकायत पर उदयपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध कायम किया था। इस घटना के बाद आरोपी की प|ी और स्वयं आरोपी लगातार महिला और उसके पति को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित पक्ष लगातार धमकी से दहशत में है। उधर उदयपुर पुलिस आराेपी को फरार बता रही है लेकिन वह गांव के आसपास ही देखा जा रहा है। सोमवार को मामले की शिकायत एसपी से करते हुए आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।