- Hindi News
- गोधनपुर में सूने घर से सोने के जेवर चोरी
गोधनपुर में सूने घर से सोने के जेवर चोरी
अंबिकापुर| गोधनपुरमें एक सूने मकान से अज्ञात चोरों ने सोने के जेवर पार कर दिए। चोरी के बारे में रविवार को उस समय पता चला जब परिवार के सदस्य घर पहुंचे। कुल चोरी 80 हजार रुपए की बताई गई है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार गोधनपुर निवासी रामलाल पिता माधव दास 70 वर्षीय शादी के एक कार्यक्रम में सपरिवार 29 जनवरी को अपने एक रिश्तेदार के यहां गए थे। कार्यक्रम सम्पन्न होने के बाद सभी 8 फरवरी को घर लौटे तो कमरे में आलमारी खुली थी और सामान बिखरा हुआ था। आलमारी में रखा सोने का 30 ग्राम का मंगलसूत्र गायब था। घर के पीछे का दरवाजा टूटा हुआ था। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर आस-पास के लोगों से पूछताछ की लेकिन कोई भी सुराग नहीं मिला। पुलिस अनुमान लगा रही है कि घर में किसी के नहीं होने से चोरों ने आराम से वारदात को अंजाम दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जेवरकी कीमत आंकने का अजीब तरीका: पुलिसद्वारा चोरी गए जेवर की कीमत का आकलन मात्र आठ हजार रुपए ही किया गया है। पुलिस का कहना है कि जब प्रार्थी ने मंगलसूत्र खरीदा था तब उसकी कीमत आठ हजार रुपए ही थी इसलिए आंकलन पुराने दर से किया गया है। जबकि देखा जाए तो आज की स्थिति में चोरी गए मंगलसूत्र की कीमत 80 हजार रुपए के करीब होगी। पुलिस द्वारा कीमत को लेकर किए गए आंकलन पर सवाल उठ रहे हैं।
चोरी के मामलों को छुपाने की कोशिश
गांधीनगरक्षेत्र में चोरी की बढ़ रही घटनाओं के कारण बदनामी के डर से अब तो पुलिस ऐसे मामलों को बताने से भी बच रही है। चोरी के आरोपियों को पकड़ने के बजाय पुलिस मामले को ही दबाने के प्रयास में जुटी रहती है। जांच के नाम पर कई दिनों तक एफआईआर तक दर्ज नहीं की जाती है। कुछ दिन पहले क्षेत्र में हुई चोरी की दो और घटनाओं को पुलिस टालती रही थी और बाद में एफआईआर दर्ज हुई थी। इससे पुलिस क्या जताना चाहती है यह समझ से परे है।