- Hindi News
- बारिश ठंडी हवाओं से बढ़ी िठठुरन दिन का तापमान 16 डिग्री पर पहुंचा
बारिश ठंडी हवाओं से बढ़ी िठठुरन दिन का तापमान 16 डिग्री पर पहुंचा
मौसममें हुए बदलाव से दिन में ठंड के रिकार्ड ध्वस्त हो गए। हल्की बारिश एवं ठंडी हवाओं से दिन के तापमान में बीते चौबीस घंटे के दौरान रिकार्ड 10 डिग्री की कमी दर्ज की गई। साेमवार को शहर का अधिकतम तापमान 16.2 डिग्री दर्ज किया गया। यह इस सीजन का सबसे कम अधिकतम तापमान है। न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रहा। अधिकतम तापमान में आई तगड़ी गिरावट से दिन में हड्डी को कंपकंपा देने वाली ठंड पड़ी। इसका जनजीवन पर भी प्रभाव देखा गया। बादलों के कारण मैदानी एवं पहाड़ी क्षेत्रों में पूरे दिन धुंध छाई रही। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले चौबीस घंटे के बाद मौसम के साफ होने की संभावना है। इसके बाद न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज की जाएगी।
मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। पिछले दिनों बंगाल की खाड़ी से रही नम हवाओं कारण बारिश होने से अचानक ठंड बढ़ी थी। इससे अभी राहत ही मिली थी कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम का मिजाज फिर बदल गया। सोमवार को पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे और ठंडी हवाओं के बीच हल्की बारिश होती रही। इसके प्रभाव से दिन के अधिकतम तापमान में तगड़ी कमी दर्ज की गई। सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 16.2 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान 13 डिग्री दर्ज किया गया। बारिश करीब डेढ़ मिलीमीटर हुई है। रविवार को अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री दर्ज किया गया था। एक दिन में अधिकतम तापमान में रिकार्ड 10 डिग्री की गिरावट से दिन में कंपकंपा देने वाली ठंड पड़ी। इसका जनजीवन पर भी प्रभाव देखा गया। लोग पूरे दिन गर्म कपड़ों में ढंके रहे। ठंड से राहत के लिए लोगों को दिन में भी आग का सहारा लेना पड़ा। उधर जिले के पहाड़ी एवं मैदानी क्षेत्रों में और ज्यादा ठंड पड़ रही है। पहाड़ी क्षेत्र में तो बादलों के कारण पूरे दिन धूंध छाई रही।
फसलोंएवं आम के बौर को नुकसान
मौसममें बार-बार हो रहे बदलाव से फसल एवं आम, लीची के बौर पर प्रभाव पड़ने लगा है। रात में हुई बारिश के बीच हवा चलने से आम लीची के बौर टूटकर गिर गए हैं। सब्जियों में कीड़ों का प्रकोप बढ़ रहा है। किसान भी इससे चिंतित है। इस साल बार-बार मौसम में बदलाव हो रहा है। एक सप्ताह पूर्व भी लगातार कई दिनों तक बादल छाए रहे थे। किसानों का कहना है कि यदि मौसम ऐस ही रहा तो फसल बर्बाद हो जाएगी।
बादलों के कारण दिन में छाई रही धुंध, घड़ी चौक पर दोपहर में कुछ ऐसा रहा नजारा
मौसम साफ होते ही बढ़ेगी ठंड
^पश्चिमीविक्षोभ के कारण सरगुजा सहित पूरे छत्तीसगढ़ में आसमान में बादल छाए हुए हैं। इससे कहीं-कहीं बारिश हो रही है। सरगुजा में मध्यप्रदेश की ओर से बादल रहे हैं। इससे इसका प्रभाव यहां ज्यादा है। अगले चौबीस घंटे तक मौसम के इसी तरह रहने की संभावना है। इसके बाद इसका प्रभाव कम होगा। मौसम साफ होते ही न्यूनतम तापमान में कमी आने से ठंड बढेगी। मौसमविज्ञान केंद्र रायपुर
बारिश से बढ़ी ठंड, जनजीवन प्रभावित
बलरामपुर| सोमवारको हुई बेमौसम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सुबह से ही बादल छा गए थे, वहीं दिनभर रूक-रूक कर बारिश होती रही। बारिश के कारण पड़ी तेज ठंड के कारण लोग दिनभर घर में दुबके रहे। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद कुछ दिनों तक ठंड पड़ी, उसके बाद गर्मी का एहसास होने लगा था। परंतु सोमवार को हुई बारिश ने फिर से ठंड बढ़ा दी है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बारिश थमने के अगले दाे-चार दिनों तक क्षेत्र में तेज ठंड पड़ेगी। ये बारिश गेहूं की फल के लिए तो फायदेमंद है, परंतु सब्जी को बारिश से नुकसान होगा। वहीं कहीं-कहीं पर ओले गिरने से अरहर की फलसों को काफी नुकसान पहुंचा है। मौसम के अचानक बदलने बारिश से मंडी में रखे सैकड़ों बोरा धन भीग गया है।