- Hindi News
- गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होकर वापस लौटे छात्रों का स्वागत
गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होकर वापस लौटे छात्रों का स्वागत
गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होकर वापस लौटे छात्रों का स्वागत
अंबिकापुर|नईदिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेने वाले पीजी कॉलेज के एनएनसी यूनिट के छात्र विजय कुमार गुप्ता एवं छात्रा सैनिक रश्मि वास्ते के वापस लौटने पर कॉलेज में स्वागत किया गया। दोनों छात्र सैनिकों ने गणतंत्र दिवस परेड प्रधानमंत्री रैली में भाग लिया। ये छात्र छत्तीसगढ़ के 22 कैडेट्स में शामिल थे। वापस लौटे कैडेट्स को रायपुर के राजभवन में राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया गया।