पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुस्तक कॉपी की जगह रोजी रोटी की चिंता

पुस्तक कॉपी की जगह रोजी-रोटी की चिंता

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुस्तक कॉपी की जगह रोजी-रोटी की चिंता

रामानुजगंज| नगरके एक बच्चे के हाथों में पुस्तक-काॅपी की जगह रोजी-रोटी का बोझ है। स्कूल जाने के समय में बालक पढ़ाई छोड़कर अपनी बहन के साथ शहर में घूम-घूमकर दातून बेचकर दो जून की रोटी की व्यवस्था कर रहा है। वार्ड क्रमांक-13 निवासी महेश भुइया की मौत पिछले वर्ष हो गई थी। तब से सात-आठ वर्षीय बालक परिवार चलाने स्कूल जाना छोड़ दातून बेच रहा है, ताकि उससे कुछ रुपए मिले सके और घर का खर्च चल सके। बालक सहित इस परिवार में तीन बच्चे हैं। अब तक किसी सामाजिक संगठन के आगे नहीं आने से बच्चों का भविष्य अंधकारमय हो गया है।

जमीनविवाद पर युवक से मारपीट, अपराध दर्ज

सूरजपुर| प्रेमनगरथानातंर्गत ग्राम विन्ध्याचल निवासी रघुनाथ धनुहार के साथ जमीन विवाद को लेकर वहीं के अमरलाल धनुहार एवं सधुनाथ धनुहार ने जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की। रघुनाथ की रिपोर्ट पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 294, 506, 323, 34 के तहत अपराध किया है। एक अन्य मामले में ग्राम कमलपुर निवासी शेषमन सिंह के साथ पुरानी रंजिश पर गांव के हीराधन सिंह ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। पुलिस ने हीराधन के खिलाफ धारा 294, 323 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।

पीएसके लिए दिया गया प्रशिक्ष

अंबिकापुर | पीएससीकी तैयारी कर रहे युवाओं को रविवार को जिला ग्रंथालय में प्रेरणा योजना के तहत शिक्षा विभाग के तत्वाधान में विभिन्न विषयों पर वक्ताओं ने जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के लिए शहर सहित आस-पास के क्षेत्र से बड़ी संख्या में पीएससी सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवा पहुंचे थे।