पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वार्षिकोत्सव में मेधावी छात्र छात्रा किए गए सम्मानित

वार्षिकोत्सव में मेधावी छात्र छात्रा किए गए सम्मानित

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रघुनाथपुरशासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का दूसरा वार्षिकोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीईओ आरपी आदित्य एवं विशिष्ट अतिथि विवेकानंद स्कूल के व्यवस्थापक स्वामी तन्मयानंद महाराज थे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीईओ ने छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आवश्यक सुविधाओं की कमी के बावजूद छात्र-छात्राओं में काफी प्रतिभाएं हैं। इसके साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को इस प्रकार के कार्यक्रम में भाग लेने एवं भविष्य में इसकी आवश्यकताओं के बारे में बताया। स्वामी तन्मयानंद महाराज ने विद्यार्थियों को जीवन चरित्र के निर्माण एवं इच्छाशक्ति के विकास संबंधी बातों को समझाया। वार्षिकोत्सव में सरस्वती वंदना के साथ छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। इसके बाद वर्षभर खेलकूद एवं कलात्मक गतिविधियों में शामिल होने वाले प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को मैडल प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। स्कूल के ग्रीन ग्रुप के प्रतिनिधि व्याख्याता पंचायत जीवंती भगत को उनके दल के साथ प्रथम पुरस्कार दिया गया। दूसरा स्थान रेड ग्रुप के प्रतिनिधि व्याख्याता पंचायत अभिप्रिया जायसवाल के दल को मिला। इसके अतिरिक्त अन्य गतिविधियों में शामिल विद्यार्थियों को सर्वाधिक अंक, उपस्थिति एवं स्टूडेंट ऑफ इयर का पुरस्कार भी प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता पंचायत डॉ. दिव्या सिंह एवं आभार प्रदर्शन संजीव चौबे ने किया। इस अवसर पर व्याख्याता पंचायत उषा गुप्ता, प्रिंसपल कुजूर, दीपेंद्र सिंह राणा, रंजीता सिंह, मीना गोस्वामी आदि उपस्थित थे।

विशेष बच्चों ने बनाई आकर्षक रंगोली

मैनपाट.नर्मदापुरहायर सेकेंडरी स्कूल में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने चित्रकला, रंगोली, वाद विवाद, भाषण सहित दौड़ और थ्रो बाल में हिस्सा लिया। चित्रकला के बालक वर्ग में उमेश यादब प्रथम ओमप्रकाश द्वितीय स्थान पर रहे। रंगोली में प्रीति यादव प्रथम सुशीला मांझी द्वितीय स्थान पर रहीं। 100 मी दौड़ बालक वर्ग से समीर प्रथम गंगा राम द्वितीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में प्रीति यादव प्रथम सुशीला द्वितीय रहीं। थ्रो बाल में गंगाराम प्रथम उमेश द्वितीय रहे। कार्यक्रम में विकासखंड के समस्त हाईस्कूलों से विशेष आवश्यकता वाले बच्चे शामिल हुए। कार्यक्रम के बाद पुरस्कार वितरण भी किया गया। इस अवसर पर नोडल अधिकारी प्राचार्य जेआर केरकेट्टा, तज्मुल हसन, अनिलेश तिवारी, अंजना कुजूर, कमलेश्वर पैकरा, हेमंत सिंह, अनिल बरला आदि उपस्थित थे।

वार्षिकोत्सव के दौरान मौजूद अतिथि एवं मेधावी छात्रों को सम्मानित करते डीईओ