पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुरुषोत्तम योग एवं गीता विषय पर आध्यात्मिक संगोष्ठी

पुरुषोत्तम योग एवं गीता विषय पर आध्यात्मिक संगोष्ठी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अंबिकापुर| महामनामालवीय मिशन द्वारा रामसुरेश मिश्रा के निवास पर पुरुषोत्तम योग एवं गीता विषय पर आध्यात्मिक संगोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान गीता के 15वें अध्याय का सामूहिक पाठ किया गया। संगोष्ठी में हरिशंकर त्रिपाठी ने कहा कि इस अध्याय में वेदों के प्रयोजक पर प्रकाश डाला गया है।

इस भौतिक जगत के बंध की तुलना अश्रृत्थ के वृक्ष से की गई है। जो व्यक्ति सकाम कर्म में लगा है उसके लिए इस वृक्ष का कोई अंत नहीं है और जो इस वृक्ष में आशक्त है, उसकी मुक्ति की कोई संभावना नहीं है। संध्या मिश्रा ने कहा कि जो झूठी प्रतिष्ठा, मोह तथा कुसंगति से युक्त है, जो शास्वत तत्वों को समझते हैं, जो सुख और दुख के दृंद से मृक्त है, वे उस शास्वत राज को प्राप्त होते है। संगोष्ठी में ब्रम्हाशंकर सिंह, आरबी गोस्वामी, सुरेंद्र गुप्ता, एमएम मेहता, रामजतन सिन्हा, पं. राजनारायण द्विवेदी, मणिभूषण पांडेय, विनोद बिहारी, बीएन श्रीवास्तव, बसंती मिश्रा, अरुण मिश्रा, आरती पांडेय, श्रीमती अर्चना, श्रीमती दिप्ती ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में प्रफुल्ल उपाध्याय, वंशिका शुक्ला, रिमझिम तिवारी, तन्मय मिश्रा, पलक मिश्रा, नयन मिश्रा, श्रृति मिश्रा आदि उपस्थित थे।