पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संगीत से बॉलीवुड में बनाई अपनी पहचान

संगीत से बॉलीवुड में बनाई अपनी पहचान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संगीत से बॉलीवुड में बनाई अपनी पहचान

नगरके संगीतकार लखन सिन्हा को बड़े कार्यक्रमों में मिल रहे मौके

अंबिकापुर|अपनीप्रतिभा से बॉलीवुड में देर से ही सही अपनी पहचान बनाने में नगर के संगीतकार लखन सिन्हा को सफलता मिलनी शुरू हो गई है। कई मशहूर चैनल्स में प्रसारित होने वाले कार्यक्रमों में संगीत कंपोज करने के बाद उन्हें सब टीवी में प्रसारित हो रहे सीरियल ग्रेट इंडियन फेमिली ड्रामा में संगीत निर्देशन का मौका मिला है।

शहर में जुनून म्यूजिक ग्रुप से संगीत का सफर शुरू करने वाले लखन सिन्हा मुुंबई में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। सोनी, स्टार एवं डिज्नी चैनल्स में संगीत कंपोज करने के बाद पहली बार सब टीवी में प्रसारित हुए सीरियल वाह-वाह क्या बात है, में संगीत देने का मौका मिला। यहां से उन्हें लोगों ने जाना। उनकी प्रतिभा को देखते हुए ही सब टीवी में प्रत्येक शनिवार रविवार की रात 9 बजे प्रसारित होने वाले कामेडी सीरियल ग्रेट इंडियन फेमिली ड्रामा में उन्हें बतौर संगीतकार काम करने का मौका मिला है। इस धारावाहिक में सतीश शाह, अर्चना पूरन सिंह जैसे मशहूर कलाकार काम कर रहे हैं। इसके अलावा बॉलीवुड के फेमस म्यूजिक कंपोजर एवं सिंगर मीत ब्रदर्स के साथ भी लखन काफी अर्से से जुड़े हैं। उनके ग्रुप में रहकर उन्होंने पिछले दिनों विदेश में कई स्टेज प्रोग्राम दिए।