पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संभाग स्तरीय वॉलीबाल टूर्नामेंट का समापन आज

संभाग स्तरीय वॉलीबाल टूर्नामेंट का समापन आज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अंबिकापुर| सरगुजावॉलीबाल संघ के तत्वावधान में गांधी स्टेडियम में खेली जा रही संभाग स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता के दूसरे दिन सोमवार को नौ मैच खेले गए। खराब मौसम के बावजूद खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल दिखाया। तीन दिवसीय टूर्नामेंट का समापन मंगलवार को होगा।

गांधी स्टेडियम के वॉलीबाल ग्राउंड में नाकआउट पद्धति के आधार पर खेली जा रही प्रतियोगिता में सरगुजा सहित सूरजपुर, बलरामपुर, कोरिया एवं जशपुर की 22 टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता के दूसरे दिन मौसम खिलाड़ियों के लिए प्रतिकूल होने के बावजूद सभी टीमों ने पूरे दमखम के साथ खेल का प्रदर्शन किया। दिनभर में नौ मैच खेले गए। इसमें सरगुजा वॉलीबाल संघ ने देवगढ़ को, गोंदा ने द्वारिकानगर, चौराआमा (जशपुर) ने भैयाथान, काेरिया ने बरगीडीह, लटोरी ने काेरिया को, लटोरी ने भटगांव, सरगुजा पुलिस ने सरईटिकरा को, गोंदा ने सरगुजा पुलिस बी एवं सरगुजा पुलिस टीम ने चौराआमा को पराजित किया। निर्णायक की भूमिका में सज्जन सिंह, ईश्वर सिंह, बोध पांडेय, खिलावन सिंह, संजय सिंह, नुरुल हसन, शरतेंदु शुक्ला, केके मिश्रा, अनिल सिंह, राकेश मिश्रा, दिलीप त्रिपाठी, एसके शेषाद्री, मनीष दुबे, उपेंद्र सिंह एवं प्रशांत शुक्ला थे। मंगलवार को सेमीफाइनल फाइनल मैच के बाद समापन पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा। समापन समारोह शाम 4 बजे से शुरू होगा। समारोह के मुख्य अतिथि विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव होंगे। अध्यक्षता महापाैर डा. अजय तिर्की करेंगे। विशिष्ट अतिथि निगम सभापति शफी अहमद होंगे। विजेता टीम को दस हजार, रनर अप को सात हजार एवं तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को तीन हजार रुपए प्रदान किए जाएंगे। संघ की अध्यक्ष डा. इति चतुर्वेदी ने खेलप्रेमियों से समापन एवं फाइनल समारोह में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आग्रह किया है।

मैच के दौरान शॉट लगाते खिलाड़ी

ठंड में 70 किमी की दूरी बाइक से तयकर पहंुचे खिलाड़ी

ग्रामीणइलाकों में आज भी वॉलीबाल खेल युवाओं में काफी लोकप्रिय है। खिलाड़ी टूर्नामेंट में भाग लेकर अपने खैल कौशल को निखारते रहते हैं। इसका उदाहरण जशपुर जिले के चौराआमा की टीम के खिलाड़ियांे ने प्रस्तुत किया। हल्की बारिश एवं शीतलहर के बीच टीम के खिलाड़ी बाइक से करीब 70 किमी की दूरी तयकर अंबिकापुर मैच खेलने पहंुचे। लंबी दूरी तय करने के बावजूद इस टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।

टूर्नामेंट