पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नवापारा स्थित महाकालेश्वर मंदिर के वार्षिकोत्सव पर लगा भंडारा

नवापारा स्थित महाकालेश्वर मंदिर के वार्षिकोत्सव पर लगा भंडारा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अंबिकापुर| नवापारास्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर के 18 वें वार्षिकोत्सव के मौके पर विविध धार्मिक कार्यक्रम संपन्न हुए। सोमवार को मंदिर के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम की शुरूआत विशेष पूजार्चना के साथ हुई। इस मौके पर भंडारे का भी आयोजन किया गया। भंडारा दिनभर चलता रहा। इसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। मेयर डा. अजय तिर्की भी भंडारा ग्रहण करने मंदिर पहंुचे। कार्यक्रम के आयोजन में दीपक गर्ग, रामानंद बासिया, कृष्णकुमार अग्रवाल, ऋषि अग्रवाल, चंचल अग्रवाल, राधे अग्रवाल आदि सक्रिय रहे।