पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीजी ग्लोबल पब्लिक स्कूल के बच्चों को पंतजलि द्वारा दिया गया योग प्रशिक्षण

सीजी ग्लोबल पब्लिक स्कूल के बच्चों को पंतजलि द्वारा दिया गया योग प्रशिक्षण

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अंबिकापुर| बौरीपारास्थित सीजी ग्लोबल पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में स्कूल के सभी छात्र-छात्राआें सहित शिक्षक-शिक्षिकाओं ने योग शिक्षा ली। प्रशिक्षण पंतजलि योग शिविर के महामंत्री संजय श्रीवास्तव एवं पंतजलि चिकित्सा संस्था के डॉ. दिनेश सिंह ने दिया। शिविर के समापन अवसर पर योग से होने वाले शारीरिक मानसिक लाभ की जानकारी दी गई। समापन समारोह में विज्ञान प्रदर्शनी में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।

इस अवसर पर संस्था के संचालक मंडल के अध्यक्ष रविंद्र प्रताप सिंह टूटेजा, सचिव प्रकाश जसवानी, प्राचार्य मृदुला पांडेय आदि उपस्थित थे।