- Hindi News
- शासकीय लघुवेतन कर्मचारी संघ की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा
शासकीय लघुवेतन कर्मचारी संघ की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा
अंबिकापुर | छत्तीसगढ़शासकीय लघुवेतन कर्मचारी संघ की बैठक संभागीय अध्यक्ष विजय शंकर कुशवाहा की अध्यक्षता में कला केंद्र मैदान में आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारियों को समय से पदोन्नति समय से वेतन निर्धारण नहीं किए जाने, कर्मचारियों को सेवा पुस्तिका पासबुक की द्वितीय प्रति नहीं दिए जाने, कई विभागों में समय पर वर्दी गर्म कोट नहीं दिए जाने, आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा वेतन भुगतान लंबित आदि विषयों पर चर्चा की गई। इस दौरान श्री कुशवाहा सहित श्याम प्रसाद उपाध्याय, सुजान बिंद ने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष यशोदा बाई, रामशरण सिंह, पटेल मान बहादु, जगनराम, इस्लाम खान, बंटेश आदि उपस्थित थे।