मोटरसाइकिल से गिरकर घायल युवक की मौत
मोटरसाइकिल से गिरकर घायल युवक की मौत
अंबिकापुर| सड़कहादसे में घायल एक युवक की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि बांगो थाना क्षेत्र के ग्राम उपलेगा निवासी सत्यनारायण पिता मंगल सिंह सोमवार को अपने साथी धमेंद्र के साथ बाइक में मोरगा जा रहा था। इसी दौरान पंडरीपाली मोड़ के पास बाइक दुर्घनाग्रस्त हो गई और दोनों सड़क किनारे गहरे गड्ढे में गिर गए। हादसे में सत्यनाराण गंभीर रुप से घायल हो गया। धमेंद्र को मामूली चोट आई थी। आस-पास के लोगों ने संजीवनी की मदद से सत्यनारायण को अंबिकापुर जिला अस्पताल भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने जीरो में मामला दर्ज प्रकरण बांगो पुलिस को भेज दिया है।
कलचासे लापता युवक की कुएं में मिली लाश
अंबिकापुर| उदयपुरथाना क्षेत्र के ग्राम कलचा से एक सप्ताह पूर्व लापता हुए एक युवक की पास गांव के एक कुएं में लाश मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने बताया कि ग्राम कलचा निवासी 32 वर्षीय नरेंद्र राजवाड़े 5 फरवरी को घर से कहीं जाने के लिए निकला। इसके बाद वापस नहीं लौटा। परिजनों द्वारा उसकी तलाश की गई लेकिन उसका पता नहीं चला। इसी बीच पास के गांव जामडीह के एक कुएं में आज उसकी लाश मिली।
शव सड़ गया था। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। इससे पुलिस अनुमान लगा रही है वह रात में घूमने के दौरान कुएं में गिर गया होगा और डूबने से उसकी मौत हो गई होगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।