पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बंगाली चौक के पास देर शाम हुआ हादसा

बंगाली चौक के पास देर शाम हुआ हादसा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर

अंबिकापुर | मंगलवारकी देर शाम शहर के बंगाली चौक के पास तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी। बाइक सवार शहर से संजय पार्क की ओर जा रहा था। इसी दौरान बंगाली चौक के पास ट्रक क्रमांक सीजी 15 ए-4373 के चालक ने लापरवाही पूर्वक चलाते हुए टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। ड्राइवर ट्रक को छोड़कर फरार हो गया है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर अपराध दर्ज कर लिया है। घायल के नाम का पता नहीं चल सका है। पुलिस फरार ट्रक ड्राइवर को तलाश रही है।