पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हादसे से नहीं, मारपीट से हुई मौत!

हादसे से नहीं, मारपीट से हुई मौत!

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{स्कूल रोड के एक युवक की मौत का मामला {सर्किट हाउस के पास कार के टकराने से हुआ था घायल { परिजनों ने साथियों पर लगाया हत्या का आरोप

भास्करन्यूज | अंबिकापुर

स्कूलरोड निवासी एक युवक की संदेहास्पद अवस्था में हुई मौत के मामले में परिजनों ने युवक के साथियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए मामले की शिकायत गांधीनगर थाने में की है। करीब एक महीने पूर्व सर्किट हाउस के पास कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से युवक घायल हो गया था। उसका अपोलो में इलाज चल रहा था। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि स्कूल रोड निवासी राहुल गुप्ता पिता चुन्नू प्रसाद गुप्ता 22 वर्ष 18 जनवरी की रात अपने साथियों के साथ कार में कहीं जा रहा था। इसी दौरान सर्किट हाउस के पास कार पेड़ से टकरा गई थी जिसमें युवक गंभीर रुप से घायल हो गया था। साथियों को भी चोट आई थी। युवक की हालत गंभीर होने पर परिजनों द्वारा उसे अपोलो बिलासपुर में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई। अब परिजनों द्वारा मामले में युवक के साथियों पर मारपीट का आरोप लगाया जा रहा है।

परिजनों का कहना है कि हादसे के बाद युवक के साथ किसी बात को लेकर उसके साथियों ने मारपीट की थी। इससे उसके सिर में गंभीर चोट आई थी। इसको लेकर मंगलवार को परिजन गांधीनगर थाने पहंुचे थे। उन्होंने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की। आवेदन भी सौंपा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में गांधीनगर टीआई नरेश चौहान ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। मेडिकल रिपोर्ट मिलने के बाद तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।