पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब मेमू स्थायी, कल होगा शुभारंभ

अब मेमू स्थायी, कल होगा शुभारंभ

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अंबिकापुर| करीबछह माह तक स्पेशल ट्रेन के रूप में संचालित मेमू को स्थायी किया जा रहा है। इस ट्रेन का विधिवत शुभारंभ अनूपपुर में 12 फरवरी को सुबह होगा। रेल मंत्री द्वारा वीडियो काफ्रेंसिंग के जरिए हरी झंडी दिखाकर इसे रवाना किया जाएगा। अंबिकापुर में भी इस ट्रेन के शुभारंभ की भव्य तैयारी की गई है। इसमें सांसद, विधायक सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल होंगे। तैयारियों का जायजा लेने मंगलवार को रेलवे के डीआरएम भी अंबिकापुर पहंुचे थे।

गौरतलब है कि अंबिकापुर से अनूपपुर के बीच यात्रियों की सुविधा को देखते हुए एक स्पेशन ट्रेन की मांग लंबे अरसे से की जा रही थी। यूपीए सरकार के कार्यकाल में मेमू ट्रेन चलाने की स्वीकृति मिली थी। इसे अस्थायी रूप से यानी स्पेशन ट्रेन के नाम से 8 सितंबर 2014 को शुरू किया गया था। सप्ताह में रविवार को छोड़कर बाकी छह दिनों तक चलने वाली इस ट्रेन के शुरू होने से अंबिकापुर से कटनी, भोपाल, दिल्ली, ग्वालियर, उत्तरप्रदेश सहित दूसरे राज्यों को जाने के लिए काफी सहूलियत मिली। अनूपपुर से यह ट्रेन सुबह साढ़े दस बजे एवं अंबिकापुर से शाम सवा चार बजे छूटती है। रेल प्रबंधन द्वारा इस ट्रेन को अस्थायी रूप से ट्रायल बतौर चलाया जा रहा था। इसी के कारण ट्रेन के नंबर के आगे शून्य लगाया गया था। अब इसे पूरी तरह स्थायी रूप से चलाने का निर्णय विभाग द्वारा लिया गया है। रेलवे सूत्रों के मुताबिक 12 फरवरी को अनूपपुर स्टेशन से मेमू ट्रेन क्रमांक 68749 को सुबह साढ़े दस बजे रेलमंत्री द्वारा वीडियो काफ्रेंसिंग के जरिए रवाना करेंगे।

वहीं शाम को अंबिकापुर से मेमू क्रमांक 68750 का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा। अंबिकापुर से ट्रेन के शुभारंभ की तैयारियों का जायजा लेने मंगलवार को डीआरएम श्री पंडा अंबिकापुर स्पेशन सैलून से पहंुचे। उन्होंने इस संबंध में अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से चर्चा की। शुभारंभ कार्यक्रम में सरगुजा सांसद, विधायक सहित अन्य गणमान्य नागरिक शामिल होंगे।

ट्रायल के तौर पर 8 सितंबर को शुरू की गई थी मेमू